श्री विक्रम गोयल : गौसेवा समाजसेवा राष्ट्रसेवा
सेवा को समर्पित उद्योगपति
परिचय
- श्री विक्रम गोयल एक दूरदर्शी उद्यमी, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक हैं, जिन्होंने अपने गतिशील व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के साथ समाज सेवा के माध्यम से अनेक वांछित सामाजिक सुधार किए हैं।
- औपचारिक शिक्षा के बाद उन्होंने ज्ञान को अनौपचारिक शिक्षा के देशाटन माध्यम द्वारा स्वयं के अनुभव के आधार पर बढ़ाने का विकल्प चुना तथा अपने दृष्टिकोण को एक व्यवहारिक आकार दिया।
राजनैतिक गतिविधियाँ
- उनके कौशल को स्कूल और कॉलेज के शुरुआती दिनों में ही उनके अभिभावकों द्वारा निखारा गया और इससे विक्रम जी एक नेता के रूप में पहचाने गए और ऱाष्ट्रीय मंच पर युवाओं के बीच एक युवा आइकन के रूप में गिने जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
- दो दशकों से अधिक समय से भारतीय राजनीति की दशा और दिशा पर सार्थक शोध किया है।
- एक युवा राजनीतिक नेता के रूप में उन्होंने आज के उन युवाओं के लिए एक आदर्श स्थापित किया है, जिनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
उल्लेखनीय कार्य
- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य 1991 से 1999 तक।
- श्री राजीव दीक्षित जी के साथ कार्य किया पांच वर्ष 1999 से 2004 तक।
- पहलगांव में 2006 में तिरंगा रैली निकाली।
- भारत विकास परिषद के सदस्य 2022 से।
- कई बार उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में 15 अगस्त को चोटियों पर तिरंगा फहराया।
श्रीगौधाम पांचवाधाम
- गौमाता को समर्पित विक्रम जी ने श्रीगौधाम पांचवाधाम एक पंजीकृत ट्रस्ट की स्थापना की है।
- श्रीगौधाम पांचवाधाम परिसर में देशी गोवंश है, जिनकी समुचित देखभाल उनकी निगरानी में गोसेवकों द्वारा की जा रही है।
- इस तरह से वे गौ सेवा के साथ साथ समाजिक मूल्यों, रोजगार, गुणवत्ता और अखंडता तथा प्रेरक नेतृत्व के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
- श्री गौधाम के विषय में अधिक जानने के लिए प्रस्तुत लिंक https://www.gaudhampanchawadham.com एवं https://youtu.be/WHLAsp3uO3I?si=Pl8GMg2e-20XaZQU
यात्राएं
- श्री विक्रम गोयल ने देश भर में अनेक यात्राएं की हैं।
- पंचप्रयाग यात्रा के साथ कई अन्य दुर्गम स्थलों की यात्राएं भी इन्होंने की हैं जो जीवन के जोखिम को उठा कर की जाती हैं।
पंचकैलाश यात्राएं
- आदि-कैलाश
- मणिमहेश कैलाश
- किन्नर कैलाश
- श्रीखंड महादेव कैलाश
- ऊँ पर्वत
पंचकेदार यात्राएं
- श्री केदारनाथ
- श्री तुंगनाथ केदार
- श्री मद्महेश्वर केदार
- श्री रूद्रनाथ केदार
- श्री कल्पेश्वर केदार
पंचबद्री यात्राएं
- श्री बद्री विशाल
- श्री भविष्य बद्री
- श्री आदि बद्री
- श्री ध्यानबद्री
- श्री योगबद्री
- श्री वृद्धबद्री
सम्मान
- युवा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी अथक सेवा के लिए उन्हें जागरण गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।
व्यक्तिगत परिचय
- श्री विक्रम गोयल का जन्म राजस्थान के सीकर जिले के कांवट ग्राम में हुआ।
- उनके पिता का नाम गोलोकवासी श्री बाबूलाल जी गोयल (महावला) है।
- श्री विक्रम गोयल ने सुश्री सविता देवी से विवाह किया, जो एक गृहिणी हैं, और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
- इनकी दो जुड़वां बेटियां और एक बेटा है।
श्री विक्रम गोयल जी के प्रेरणादायी जीवन से कुछ चित्र